Terror World

अफगानिस्तान की तालिबान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एयर स्ट्राइक में मार गिराए 29 आतंकी

0
Please log in or register to do it.

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) की सेना ने तालिबान (Taliban) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अफगान सेना ने तालिबान में 3 अलग-अलग स्थानों पर एयर स्ट्राइक (Airstrikes) किया है। जिसमें 29 आतंकियों को मार गिराया गया है। कहा जा रहा है कि आफगानिस्तान सेना की इस मुहिम में तालिबान का एक खुफिया अधिकारी भी मारा गया है।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense) की ओर से कहा गया है कि, हेलमंड प्रांत के नाद अली जिले में तालिबानी समूह पर हुए हवाई हमले में तालिबान के 10 सदस्य मारे गए। मंत्रालय ने दावा किया कि नाद अली जिले में एक तालिबानी खुफिया अधिकारी को मारा गया है और हमले में तालिबान का एक गवर्नर भी जख्मी हो गया है।
मंत्रालय ने बताया कि कल हुए हवाई हमले में कुंडुज प्रांत के इमाम साहब और खान अबाद जिलों में 12 तालिबानी मारे गए थे, जबकि 6 अन्य घायल हुए थे। इसके अलावा तालिबान के 2 किले और बड़ी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी नष्ट किए गए हैं।
इसके अलावा जाबुल प्रांत के शिंकई जिले में किए गए हवाई हमले में 7 तालिबानी मारे गए, जबकि 3 अन्य घायल हुए। मंत्रालय ने कहा कि, इसके साथ ही शहरी सफा जिले में सार्वजनिक सड़कों पर तालिबान द्वारा लगाए हए 4 आईईडी (IEDs) को खोजकर एएनए द्वारा डिफ्यूज किया गया।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



पूर्णिया में मतदान के दौरान कुख्यात बिट्टू सिंह के भाई की गोली मारकर की गई हत्या
पुलिस ने माफिया बदन सिंह बद्दो के घर को किया कुर्क, ढोल बजाकर दी मुनादी

Your email address will not be published. Required fields are marked *