Terror

Pok में भारत की ‘पिनप्वाइंट स्ट्राइक’, ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने

0
Please log in or register to do it.
Pok में भारत की ‘पिनप्वाइंट स्ट्राइक’, ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने - Image 1

जम्मू कश्मीर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बने संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर पिनपॉइंट स्ट्राइक की है। इसे सर्दियां शुरू होने से पहले पाकिस्तानी आर्मी की ओर से भारत में आतंकियों को भेजने के दुस्साहस का जवाबा माना जा रहा है। खबरों की माने तो यह जानकारी भारतीय सेना से जुड़े सुत्रों ने दी है।
इस मामले में भारतीय सेना की ओर से भी जवाब आया है, उसमें कहा गया है कि पीटीआई की खबर 13 नवंबर को हुए सीजफायर उल्लंघन से संबंधित है। आज भारतीय सेना की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई।
दरअसल, गुरुवार शाम अचानक खबर आई की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की है। हालांकि, बाद में बताया गया, यह सेना ने PoK में पिनपॉइंट स्ट्राइक की है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने चुनिंद आतंकी लॉन्चपैड्स को निशाना बनाया है। ज्यादातर पाकिस्तानी और विदेशी आतंकवादी ढेर हुए हैं और इस ऑपरेशन में भारत को न के बराबर नुकसान हुआ है। इन खबरों के बाद सेना ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर आज कोई भी फायरिंग नहीं हुई है।
बताते चलें कि, पिछले कुछ हफ्तों से पाकिस्तान की सेना LoC पर गोले दाग रही है और भारत के रिहाइशी इलाकों को निशाना बना रही है। भारी तोपों से गोले गादे जाने की आड़ में वह आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रही है। 2019 में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में 18 आम लोग मारे गए थे। इस बार यह आंकड़ा 21 मौतों का है।
Pok में भारत की ‘पिनप्वाइंट स्ट्राइक’, ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने - Image 1

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



सुशील मोदी ने मेवालाल के इस्तीफे के बाद अब तेजस्वी से IRCTC घोटाले में मांग की रिजाइन
Gionee M12 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 48MP का है कैमरा, जानिए कीमत और खूबियां

Your email address will not be published. Required fields are marked *