Technology

Gionee M12 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 48MP का है कैमरा, जानिए कीमत और खूबियां

0
Please log in or register to do it.
Gionee M12 Smartphone

नई दिल्ली: जियोनी Gionee ने एक नया स्मार्टफोन Gionee M12 लॉन्च कर दिया है। इसमें 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा सेटअप, 5100mAH बैटरी और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज जैसी खूबिया हैं। अभी इस फोन को नाइजीरिया की मार्केट में उतारा गया है।
Gionee M12 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,400 रुपए है। हालांकि यह कीमत फोन के हीलियो A25 प्रोसेसर वाले वेरियंट की है। वहीं हीलियो P22 प्रोसेसर वाले वेरियंट की कीमत 16,600 रुपए है। Gionee M12 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ हीलियो P22 प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत 14,600 रुपए है।
Gionee M12 में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसके अलावा Gionee M12 में 6.55 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इस फोन को दो अलग-अलग प्रोसेसर मॉडल यानी हीलियो A25 और हीलियो P22 के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Gionee M12 में चार रियर कैमरे हैं। मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का GM1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल और चौथा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए 16 मेहापिक्सल का लेंस दिया गया है।

Gionee M12 Smartphone


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Pok में भारत की 'पिनप्वाइंट स्ट्राइक', ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने
सलमान खान की COVID-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, बिग बॉस के अगले एपिसोड की करेंगे शूटिंग

Your email address will not be published. Required fields are marked *