Business देश

रिजर्व बैंक की नीतिगण घोषणा का दिखा बाजार पर असर, बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला है। यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंच का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 326.82 अंक ऊपर 40509.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.67 फीसदी (79.60) की बढ़ के साथ 11914.20 के स्तर पर बंद हुआ।
रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर को चार फीसदी पर बरकरार रखा है। रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही में जीडीपी में वृद्धि की उम्मीद है। हालांकि, उसने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अर्थव्यवस्था को जरूरत पड़ने पर भविष्य में सहारा देने के लिए नीतिगत रेपो दर में कटौती की गुंजाइश को बरकरार भी रखा है। इसके लिए रिजर्व बैंक ने अपने रुख को उदार बनाए रखा है।
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं, ग्रासिम, हिंडाल्को, यूपीएल, सन फार्मा और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

DRDO ने एंटी रेडिएशन मिसाइल 'रुद्रम' का सुखोई लड़ाकू विमान से किया सफल परीक्षण
एचएएल का कर्मचारी गिरफ्तार, दे रहा था पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को गुप्त जानकारी

Your email address will not be published. Required fields are marked *