Terror देश

एचएएल का कर्मचारी गिरफ्तार, दे रहा था पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को गुप्त जानकारी

0
Please log in or register to do it.

महाराष्ट्र: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह कर्मचारी पाकिस्तान की खुफिया एजंसी इंटर-सर्विसेज (ISI) को लड़ाकू विमान संबंधी जानकारी मुहैया करा रहा था। महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि व्यक्ति भारतीय लड़ाकू विमान और उसकी विनिर्माण इकाई संबंधी खुफिया जानकारी आईएसआई (ISI) को दे रहा था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, राज्य आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की नासिक इकाई को व्यक्ति के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी। व्यक्ति आईएसआई के लगातार संपर्क में था। उन्होंने कहा कि, व्यक्ति भारतीय लड़ाकू विमान और उसकी संवेदनशील विस्तृत जानकारी संबंधी खुफिया सूचना के अलावा नासिक स्थित ओझर में एचएएल विमान विनिर्माण इकाई, वायुसेना अड्डे और विनिर्माण इकाई में प्रतिबंधित क्षेत्र संबंधी जानकारी दे रहा था।
आरोपी के खिलाफ शासकीय गुप्तता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, उसके पास से पांच सिम कार्ड के साथ तीन मोबाइल हैंडसेट और दो मेमोरी कार्ड जब्त किए गए हैं। फोन और सिम कार्ड जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे जा रहे हैं। इसके साथ आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और उसे 10 दिन के लिए एटीएस हिरासत में भेज दिया गया है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

रिजर्व बैंक की नीतिगण घोषणा का दिखा बाजार पर असर, बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
Trailer: 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर रिलीज- लाल चूड़ियों और साड़ी में नजर आएंगे अक्षय कुमार

Your email address will not be published. Required fields are marked *