Business देश

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, सेंसेक्स में 552 अंकों का उछाल

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का असर शेयर मार्केट पर भी पड़ रहा है, हालांकि दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 552.90 अंक ऊपर 41893.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.18 फीसदी (143.25 अंक) की बढ़त के साथ 12263.55 के स्तर पर बंद हुआ।
सुचनांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे की तेजी के साथ 74.08 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। 
कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजार में बढ़त, डॉलर की कमजोरी और अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन के जीतने की उम्मीदों के चलते स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.99 पर खुला, और दिन के कारोबार के दौरान 73.87 के ऊपरी स्तर और 7.28 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले 7.08 के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह रुपए ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 28 पैसे की बढ़त दर्ज की। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 74.36 पर बंद हुआ था।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल, मारुति, गेल, एशियन पेंट्स और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



First Look: साइना नेहवाल बनी परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक आया सामने
Us Election 2020: टूटा 120 साल का रिकॉर्ड, 66.9 फीसदी हुआ मतदान

Your email address will not be published. Required fields are marked *