Politics देश

बनारस: बुनकरों की समस्याओं पर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार को घेरा, सामने रखीं तीन मांगें

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की है। इस पत्र में प्रियंका गांधी ने तीन प्रमुख मांग की है।
गुरुवार सुबह प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर के जरिए ट्वीट कर यूपी सरकार से बुनकरों के लिए गुहार लगाई है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, जानकारी में आया है कि बुनकर परेशान है। कोरोना काल में बुनकर दाने-दाने के मोहताज है। उनका कारोबार चौपट हो गया है।
इसके आगे प्रियंका ने लिखा कि दुनिया में बनारस का नाम मशहूर करने वाले बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली न देना, नए रेट पर बिजली बिल वसूली के लिए उन्हें प्रताड़ित करना बेहद गलत है। भाजपा सरकरा को अविलंब फ्लैट रेट पर बिजली व पुराने दर पर बकाया भुगतान लागू कर बुनकरों की रक्षा करनी चाहिए।
प्रियंका ने अपने ट्वीट में ये तीन प्रमुख समस्याएं बताई
1. फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना बहाल की जाए।
2. फर्जी बकाया के नाम पर बुनकरों का उत्पीड़न तत्काल प्रभाव से रोका जाए। 
3. बुनकरों के बिजली कनेक्शन न काटे जाएं। जो बिजली के कनेक्शन कट गए हैं उन्हें तत्काल जोड़ा जाए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Trailer: PM मोदी पर बेस्ड वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज
कोरोना वैक्सीन आते ही हर भारतीय को लगेगा टीका, कोई नहीं छूटेगा- पीएम मोदी

Your email address will not be published. Required fields are marked *