Health देश

कोरोना वैक्सीन आते ही हर भारतीय को लगेगा टीका, कोई नहीं छूटेगा- पीएम मोदी

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि जैसे ही वैक्सीन भारत में उपलब्ध होगी वह प्रत्येक नागरिक को मुहैया कराई जाएगी। कोई भी भारतीय टीकाकरण से छूटेगा नहीं।
बताते चलें कि, देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में अब तक 80 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। देश-विदेश में इसकी कई वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है। एक अंग्रेजी अखबार के साथ हुई बातचीत में पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लकेर चर्ची की, जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं देश को आश्वास्त करना चाहता हूं कि जैसे ही देश में वैक्सीन उपलब्ध होगी, हर किसी को वैक्सीन दी जाएगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा, कोविड-19 वैक्सीन के स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन पर काम चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट को लेकर कहा कि भारत में सरकार ने समय पर फैसले लिए और लोगों की मदद से काफी जान बची हैं। लॉकडाउन लगाने और फिर अनलॉक प्रक्रिया में जाने की टाइमिंह पूरी तरह से सही थी। अभी भी कोरोना वायरस का संकट बरकरार है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। त्योहार के दिनों में लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। ये मौका किसी भी तरह से ढील देने का नहीं है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोरोना की वैक्सीन जब भी बनेगी, हर किसी का टीकाकरण किया जाएगा। किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। हां, इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत में कोरोना के खतरे के सबसे नजदीक मौजूद लोगों को शामिल किया जाएगा। इसमें कोरोना से जंग लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बनारस: बुनकरों की समस्याओं पर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार को घेरा, सामने रखीं तीन मांगें
मायावती का बड़ा ऐलान, राज्यसभा चुनावों में सपा को हराने के लिए भाजपा का भी थाम सकती हैं हाथ

Your email address will not be published. Required fields are marked *