Entertainment Politics

Trailer: PM मोदी पर बेस्ड वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। बायोपिक में पीएम मोदी के किरदार को विवेक ओबरॉय ने निभाया था। फिल्म मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें थी लेकिन परदे पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पर बेस्ड एक वेब सीरीज आने वाली है जिसकी ट्रेलर रिलीज किया गया है, हालांकि की य सीरीज का दूसरा सीजन है।
अप्रैल 2019 में सीरीज का पहला सीजन आया था जिसमें 10 एपिसोड्स थे, इस सीरीज में पीएम मोदी का किरदार में महेश ठाकुर निभा रहे हैं। पहले सीजन में नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया था। अब दूसरे सीजन के तीन एपिसोड्स में पीएम के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर को दिखाया जाएगा।
नए सीजन में यह पता चलेगा कि कैसे नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम के तौर पर तीन कार्यकाल पूरे किए, उन्हें कैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और कैसे वह देश के प्रधानमंत्री बनने में सफल हुए। महेश ठाकुर ने पीएम मोदी के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि, बचपन से ही हमने पीएम मोदी की यात्रा के बारे में सुना है और यह एक ऐसी कहानी है जिससे देश के लोग प्रेरणा ले सकते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, यह उनके लिए गौरव की बात है कि उन्हें इस तरह का रोल निभाने का मौका मिला है। इसे उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी मानी है। इस सीरीज को 5 भाषाओं हिंदी, तेलगू, तमिल, कन्नड़ और गुजराती में रिलीज किया जा रहा है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Poster: क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में दिखेगा इरफान पठान का जलवा, डेब्यू फिल्म का पोस्टर रिलीज
बनारस: बुनकरों की समस्याओं पर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार को घेरा, सामने रखीं तीन मांगें

Your email address will not be published. Required fields are marked *