Politics राज्य

मंदिर पर संग्राम: फडणवीस की पत्नी ने सीएम उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

0
Please log in or register to do it.

महाराष्ट्र: मुंबई में मंदिर को लेकर घमासान जारी है, इसे लेकर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है, इसपर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। अमृता ने कहा कि महाराष्ट्र में बार और शराब की दुकान खोलने की छूट है लेकिन मंदिर खतरनाक जोन में हैं?
अमृता ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, भरोसा ना कर पाने वाले लोगों को सर्टिफिकेट देकर साबित करना होता है, ऐसे लोग स्टैंडर्ड ऑन प्रोसीजर को लागू करवाने में नाकाम रहते हैं। मंगलवार से मंदिर ना खोलने को लेकर महाराष्ट्र में कई जगह धरना प्रदर्शन हो रहे हैं।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने का आग्रह किया है। राज्यपाल ने कहा है कि एक जून से राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने का एलान किया गया था, लेकिन चार महीने बीत चुके हैं, इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि, यह विडंबना है कि सरकार ने एक तरफ बार और रेस्तरां को खोल दिया है, लेकिन दूसरी तरफ मंदिर जैसे धार्मिक स्थानों को नहीं खोला गया है। आप हिंदुत्व के मजबूत पक्षधर रहे हैं। आपने भगवान राम के लिए सार्वजनिक रूप से अपनी भक्ति व्यक्त की।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

रजनीकांत टैक्स माफी की मांग को लेकर पहुंचे मद्रास HC, जज ने दी चेतावनी
पायल घोष ने बिना शर्त मांगी माफी, ऋचा चड्ढा ने भी मानहानि केस लिया वापस

Your email address will not be published. Required fields are marked *