Politics

पृथ्वीराज के ‘अनाड़ी’ के जवाब में उद्धव ने पहुंचाया ICU

0
Please log in or register to do it.
मुंबई। महाराष्ट्र सीट बंटवारे को लेकर हालांकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन और बीजेपी-शिवसेना युति में आपसी घमासान मचा हुआ हो लेकिन सब ठीक हो जाने के दावों के बीच दोनों गठबंधन के नेता एक दूसरे पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आ रहे। शिवसेना साफ कर चुकी है कि राज्य में वो बीजेपी के साथ बड़े भाई के रोल में रहेगी। और सीएम अगर कोई होगा तो वो होंगे उद्धव ठाकरे… उधर उद्धव ही बातों ही बातों में ये स्पष्ट कर चुके हैं कि वो इन दिनों मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। 

अनाड़ी हैं उद्धव- पृथ्वीराज
इस पर कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने उन पर तंज कसा है। चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को तय करना है कि उन्हें काम करने वाला तज़ुर्बेकार सीएम चाहिए या फिर एक अनाड़ी। पृथ्वीराज ने कहा कि उद्धव को राज्य के प्रशासनिक कार्यों का अनुभव नहीं है और एमसीडी में उनकी पार्टी कैसा काम कर रही है ये सभी को पता है। 

आईसीयू में सीएम- सामना


उधर इसके जवाब में शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में पृथ्वीराज पर तीखे हमले किए है। सामना में लिखा गया है कि पृथ्वीराज का बयान ठीक उसी तरह है जैसे कोई अज्ञानी ब्रह्मज्ञान बांचे। सामना ने आरोप लगाया है कि सीएम खुद अपने लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं। जिससे उनकी दिमागी हालत खराब हो गई है। और उनकी हालत आईसीयू के मरीज जैसी हो गई है। सामना में कहा गया है कि जब चव्हाण महाराष्ट्र के सीएम बने थे तब उनके पास कौन सी अनुभव की डिग्री थी, उन्हें तो ये भी नहीं पता था कि राज्य में कितनी तहसीलें हैं। और उनके विधायकों के नाम क्या हैं?

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
चीनी सैनिकों ने भारत के 100 जवानों को घेरा
अजित सिंह और अज़हरुद्दीन सहित 30 पूर्व सांसदों के कटे पानी-बिजली के कनेक्शन

Your email address will not be published. Required fields are marked *