Entertainment राज्य

मुंबई। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर छेड़खानी का मामला दर्ज

0
Please log in or register to do it.
मुंबई। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धकी विवादों में हैं। नवाजुद्दीन पर मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। नवाजुद्दीन सिद्धकी पर आरोप है कि वह अपनी सोसाइटी में एक पार्किंग पर जबरदस्ती कब्ज़ा किये हुए हैं और इसी को लेकर रविवार को एक पड़ोसी महिला के साथ उनकी कहासुनी हुई जिसके बाद आरोप लगाया गया कि नवाजुद्दीन ने महिला के साथ बदसलूकी की। 
वर्सोवा थाने में नवाजुद्दीन के खिलाफ 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला की मां के मुताबिक वो काफी समय से सोसायटी में रह रहे हैं और नवाजुद्दीन ने यहां एक पिछले साल खरीदी और यहां दीवार बनाने लगे, सार्वजनिक जगह पर दीवार बनाने को लेकर उन्हें हमने नोटिस दिया लेकिन उन्होंने उसे अनदेखा कर दिया। महिला का कहना है कि “कल मैंने एक और नोटिस भेजा जिसे लेने से उन्होंने इनकार कर दिया, मेरी बेटी तस्वीर ले रही थी तो वो और उनके बाउंसरों ने मेरी बेटी के सीने पर हमला किया।” 
वहीं नवाजुद्दीन की ओर से उनके भाई भैज़ सिद्दीकी का कहना है कि, “सभी आरोप बेबुनियाद हैं और फर्जी हैं। कोई सोसायटी के सेक्रेटरी को हटाना चाहता है इसीलिए वो लड़की हम पर आरोप लगा रही है।” उन्होंने कहा कि जांच के बाद सब साफ हो जाएगा।

 लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

यूपी में तीन बहनें अगवा, तलाश जारी
सुषमा स्वराज ने जीसस क्राइस्ट की जन्मस्थली के किये दर्शन

Your email address will not be published. Required fields are marked *