Entertainment

पायल घोष ने बिना शर्त मांगी माफी, ऋचा चड्ढा ने भी मानहानि केस लिया वापस

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त काफी चर्चा में है, सुशांत सिंह राजपुत केस से लेकर ड्रग्स और अनुराग कश्यप तक को लेकर खुब सुर्खियों में है। पिछले काफी दिनों से अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और पायल घोष खुब सुर्खियों में हैं। निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल पर चा चड्ढा के मानहानि मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में दोनों के बीच आपसी सहमति से केस खत्म हो गया है।
दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने ऋचा और पायल को आपसी सहमति करने के लिए दो दिन का समय दिया था। जिस पर बुधवार को दोनों पक्ष ने कुछ प्रमुख बिंदुओं पर सहमति जताई। इसके बाद कोर्ट ने इजाजत दे दी। पायल घोष की ओर से बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में बताया गया कि उन्होंने आपसी बातचीत से अपने विवाद को सुलझा लिया है और सहमति की शर्तें मानी हैं। जिसके तहत पायल घोष ने ऋचा चड्ढा के खिलाफ दिए गए अपने बयान को वापस ले लिया और माफी मांग ली।
पायल घोष के वकील नितिन सतपुते ने उच्च न्यायालय को बताया कि पक्षकार सहमत हो गए हैं कि वे इस मामले के संबंध में एक दूसरे के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करेंगे और मौद्रिक मुआवजे की कोई मांग नहीं करेंगे। वहीं, ऋचा चड्ढा के वकील वीरेंद्र और सवीना बेदी ने भी इस बात पर सहमति जताई कि मामले को आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

मंदिर पर संग्राम: फडणवीस की पत्नी ने सीएम उद्धव ठाकरे पर कसा तंज
हाथरस केस: यूपी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, पीड़िता परिवार और गवाहों को दी जा रही तीन स्तरीय सुरक्षा

Your email address will not be published. Required fields are marked *