Politics

BREAKING: सपा को लगा झटका, नरेश अग्रवाल ने की अमित साह से गुपचुप मुलाक़ात

0
Please log in or register to do it.
लखनऊ: जैसा कि खबरज़ोन ने अपने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से ये खबर आप तक पहुंचाई थी कि नरेश अग्रवाल जल्द ही सपा छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले हैं. हो सकता है उसपर जल्द ही मोहर लग जाए. दरअसल सपा कुनबे का झगडा इस तरह उलझ चूका है कि अब वो थमने का नाम ही नहीं ले रहा. इस कारण पार्टी के पुराने नेता भविष्य को लेकर चिंतित हैं. क्यूंकि इसका व्यापक असर उत्तर प्रदेश के चुनाव में पड़ने वाला है. अब ये लोग सभी एक सुरक्षित नाव की सवारी का मन बना रहे हैं.
गौरतलब हो कि खबरजोन ने दिनांक 23 अक्टूबर दिन रविवार को एक खबर ब्रेक करते हुए जानकारी दी थे कि “सपा को लगने वाला है सबसे बड़ा झटका” और इस झटके के रूप में सपा को बहुत पुराने नेता नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल होने वाले हैं. नरेश अग्रवाल बहुत दिनों से भाजपा के संपर्क में हैं और बस सही वक़्त और मौके का इंतज़ार किया जा रहा है. या फिर यों कहें कि नरेश अग्रवाल अपनी राज्यसभा कि सदस्यता भी गंवाना नहीं चाहते हैं इसलिए पार्टी नेतृत्व से निष्कासन का भी इंतज़ार हो सकता है. इसी क्रम में उन्होंने रामगोपाल यादव के समर्थन में कुछ बयान भी दिए हैं. 
खबरज़ोन के विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसाल हाल ही में नरेश अग्रवाल की एक गुप्त भेंट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह से हुई है. मतलब यहाँ साफ़ है कि चौसड़ बिछा दिया गया है और अब पासा फेंकने की देर है. अन्दर कि खबर ये भी है कि हो सकता है 5 नवम्बर को नरेश अग्रवाल कि भाजपा में शामिल होने की घोषणा भी कर दी जाए. खबरज़ोन ने इसकी जानकारी 23 अक्टूबर को ही दी . साथ ही 24 अक्टूबर को ख़बरज़ोन के खबर ब्रेक करने के बाद ही नरेश अग्रवाल ने एक न्यूज़ वेबसाइट को रामगोपाल यादव का पार्टी से निष्कासन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था. मतलब दोनों ख़बरों में ताल-मेल साफ़ देखा जा सकता है. 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
5वां वनडे होगा रद्ध, भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज होगी टाई !
नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाला डीएनडी टोल ब्रिज हुआ फ्री, नहीं देना होगा अब कोई चार्ज

Your email address will not be published. Required fields are marked *