सोशल

नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाला डीएनडी टोल ब्रिज हुआ फ्री, नहीं देना होगा अब कोई चार्ज

0
Please log in or register to do it.

लखनऊ: प्रतिदिन दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. अब दिल्ली-नोएडा डीएनडी टोल ब्रिज पर आपको कोई पैसा नहीं देना होगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनाए एक बड़े फैसले में दिल्ली-नोएडा टोल को फ्री कर दिया है। हाईकोर्ट ने इस फैसले को तुरंत लागू करने को कहा है। इस मामले में अदालत ने आठ अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख गया था।

जस्टिस अरुण टंडन और जस्टिस सुनीता अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा है कि डीएनडी पर भविष्य में कभी भी टोल नहीं लगेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई रोजाना सुनवाई कर रही थी।

इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत कह चुकी है कि नोएडा अथॉरिटी और टोल ब्रिज कंपनी के बीच हुए मनमाने करार का खामियाजा आम जनता को भुगतने देना कतई ठीक नही है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की थी कि ओवर ब्रिज की लागत से ज़्यादा की वसूली होने के बाद लोगों से टैक्स वसूलना गलत है। लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

BREAKING: सपा को लगा झटका, नरेश अग्रवाल ने की अमित साह से गुपचुप मुलाक़ात
GOOD NEWS: जियो के ग्राहकों के लिए खुशखबरी

Your email address will not be published. Required fields are marked *