Close

BREAKING: प्रेस कांफ्रेंस में भी दिखा विवाद, मुलायम टाल गए कई सवाल

BREAKING: प्रेस कांफ्रेंस में भी दिखा विवाद, मुलायम टाल गए कई सवाल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो की प्रेस कांफ्रेंस के बाद ऐसा प्रतीत होने लगा है कि जैसे पार्टी और परिवार में झगडा और बढ़ गया है. जिस तरह से मुलायम सिंह प्रेस कांफ्रेस में जवाब दे रहे थे, उससे साफ़ दिख रहा था। जबकि कयास लगाये जा रहे थे कि प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे लेकिन वो नदारद थे. जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बर्खास्त सभी मंत्री मौजूद थे.

मुलायम सिंह यादव प्रेस कांफ्रेस के दौरान बोले कि कहा कि “हमारा परिवार एक है, पार्टी एक है. पूरी ताकत से सभी नेता एक हैं. पार्टी में कुछ लोग साजिश कर रहे हैं. अखिलेश मुख्यमंत्री बने रहेंगे. अमर सिंह को पार्टी से नहीं निकाला जाएगा.” जब उनसे बर्खास्त मंत्रियों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका भी जवाब साफतौर पर न देते हुए कह दिया कि इसका फैसला मुख्यमंत्री करेंगे.

जबकि 2017 में पार्टी के सीएम कैंडिडेट के सवाल पर भी मुलायम सिंह ने टालते हुए कहा कि इस पर फैसला बहुमत के बाद विधायक ही करेंगे. वही सपा सुप्रीमो ने रामगोपाल कि बात को महत्वहीन करार दिया. मतलब यहाँ साफ़ नज़र आ रहा है कि अंदरखाने आग बराबर लगी है.

उधर रामगोपाल यादव भी मुलायम सिंह यादव पर हमला जारी रखे हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव को अखिलेश की लोकप्रियता से जलन हो रही है. हर बाप चाहता है कि उसका बेटा आगे बढ़े लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा.” लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top