सोशल

GOOD NEWS: जियो के ग्राहकों के लिए खुशखबरी

0
Please log in or register to do it.
जियो आया तो फ्री डेटा और फ्री कॉलिंग की स्कीम ने दुनिया में रिकॉर्ड कायम कर दिया, वहीं जियो लेनेवालों की बल्ले-बल्ले हो गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर में 4जी डेटा 31 दिसंबर तक फ्री है और कॉल्स तो हमेशा के लिए फ्री है। अब खुशखबरी ये है कि कंपनी का ये वेलकम ऑफर मार्च 2017 तक बढ़ सकता है।
हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने वेलकम ऑफर की अवधि बढ़ा सकती है। बिजनेस न्यूज पेपर मिंट का कहना है कि रिलायंस के अधिकारियों का मानना है कि कस्टमर्स को उनकी संतुष्टि तक फ्री सेवा दी जानी चाहिए और इसका फायदा कस्टमर्स की बढ़ोतरी के तौर पर भी देखने को मिलेगा।
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक जियो के स्ट्रैटजी प्लाइंग हेड चाहते हैं कि ‘जियो के ग्राहकों से तब तक पैसे लेना ठीक नहीं होगा जब तक उन्हे संतोषजनक सेवा ना मुहैया करा दी जाए।’ कंपनी के एनालिस्ट्स भी चाहते हैं कि जियो वेलकम ऑफर को मार्च 2017 तक बढ़ा दिया जाए। हालांकि अंतिम फैसला कंपनी को लेना है।
ट्राई ने जियो के लाइफटाइम फ्री कॉलिंग स्कीम को हरी झंडी दे दी थी लेकिन ट्राई ने वेलकम ऑफर को कुछ शर्तों के तहत मंजूरी दी थी जो 3 महीने के लिए ही लागू है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाला डीएनडी टोल ब्रिज हुआ फ्री, नहीं देना होगा अब कोई चार्ज
प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम सिंह की अहम् बातें

Your email address will not be published. Required fields are marked *