Politics

BREAKING: प्रेस कांफ्रेस में मुलायम करेंगे समझौते का ऐलान

0
Please log in or register to do it.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी में उठे तूफ़ान पर लग रहा है अब हवा का दबाव जल ही काम होगा. क्योंकि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव समझौते का फार्मूला ले कर जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. खबर आ रही है कि बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रजापति सपा कार्यालय पहुँच चुके हैं. 
गौरतलब है कि सोमवार को हुई बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “मेरे पिता मेरे लिए गुरु हैं. नेताजी ने मुझे अन्याय से लड़ना सिखाया. मैं अलग पार्टी क्यों बनाऊंगा. कई लोग गलतफहमी पैदा कर रहे हैं.” अखिलेश बोलते-बोलते रो पड़े. उन्होंने कहा कि मैं नेताजी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना. बैठक के बाद मुलायम सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि अखिलेश को पार्टी से नहीं निकाला जाएगा.
दरअसल कल शाम से ही लगातार पार्टी कोर कमिटी के बीच बैठकों का दौर चल रहा था. ऐसा लगा रहा था कि अब सुलह की ओर दोनों गुट जा रहे हैं. आज दिन में भी शिवपाल और अखिलेश दोनों बैठक में मौजूद रहे और रजत समारोह को ले कर भी चढ़ा की गयी. इधर बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रजापति ने मुलायम सिंह की तुलना भगवान शंकर और अखिलेश कि गणेश जी से की है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है.
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम सिंह की अहम् बातें
BREAKING: शिवपाल को अपने घर अकेला छोड़ अखिलेश गए मुलायम के पास

Your email address will not be published. Required fields are marked *