Politics

BREAKING: शिवपाल को अपने घर अकेला छोड़ अखिलेश गए मुलायम के पास

0
Please log in or register to do it.


लखनऊ: समाजवादी पार्टी से लगातार बदलती तस्वीर सामने आ रही है. आपको पल-पल की ख़बरों से खबरज़ोन अपडेट कर रहा है. खबरज़ोन के विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार शिवपाल अभी कुछ देर पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के घर पहुंचे और अखिलेश ने शिवपाल को सीएम के पद का निमंत्रण दिया, शिवपाल ने उसे ठुकरा दिया तो अखिलेश अपने घर से निकल कर सीधे मुलायम के घर पहुंचे जबकि शिवपाल अखिलेश के घर में करीब डेढ़ घंटे इंतजार करते रहे फिर वहां से बैरंग वापस लौटे.

ऐसा लग रहा है जैसे समाजवादी पार्टी के अंदर 20-20  का मैच  चल रहा हो. हर क्षण एक नया सस्पेंस शुरू होता है. जैसा कि  खबरज़ोन न पहले ही जानकारी दी थी कि  पार्टी एक समझौते के फार्मूले पर काम कर रही है, ऐसा प्रतीत होने लगा है कि  हमारी जानकारी बिलकुल सटीक थी. जैसा कि कल ही खबरज़ोन के विश्वस्त सूत्रों ने खबर दे दी थी कि अखिलेश को प्रदेश में रख कर शिवपाल को केंद की राजनीति में भेज जाएगा. 

गौरतलब हो कि समझौते का सुपरहीट फार्मूला बिलकुल तैयार है और इसके तहत सुरेंद्र नागर राज्यसभा से इस्तीफा देंगे। नगर की जगह शिवपाल राज्यसभा के सदस्य बनेंगे साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का भी कार्यभार भी देखेंगे. मतलब यहाँ साफ़ है कि दोनों चाचा-भतीजा को अलग अलग विभाग दे कर व्यस्त कर दिया जाएगा. 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

BREAKING: प्रेस कांफ्रेस में मुलायम करेंगे समझौते का ऐलान
BREAKING:अखिलेश के भावुक भाषण का वीडियो हुआ बाहर, मुलायम को खूब सुनाया

Your email address will not be published. Required fields are marked *