Politics राज्य

BREAKING: सपा को लगने वाला है सबसे बड़ा झटका

0
Please log in or register to do it.
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में लगातार संग्राम चल रहा है, चाचा और भतीजे के गुटों में बंटी साइकिल की हालत ऐसी खराब होने वाली है, कि समाजवादी पार्टी को छोड़ने पर बड़े-बड़े नेता तैयार खड़े हैं। खबर जोन के पास विश्वस्त सूत्रों से खबर है कि ज्यादा वक्त नहीं लगने वाला जब पार्टी के एक बड़े नेता पार्टी छोड़कर मोदी खेमे में शामिल होने वाले हैं।
खबर जोन के पास जानकारी है कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी टूट रही है, वो ऐसे नेताओं के लिए खतरा बनती जा रही है जो सत्ता में बने रहना चाहते हैं। दो फांक होने वाली सपा को डूबता जहाज मानकर ऐसे नेता कमल का दामन थामने के लिए बेताब हैं।


सपा में होगी बड़ी टूट

राज्यसभा में सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल बहुत ही जल्द साइकिल को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। खबर जोन को विश्वस्त सूत्रों से ये जानकारी हासिल हुई है कि नरेश अग्रवाल पार्टी में मौजूदा घमासान से सकते में हैं और पार्टी के अंदरुनी हालात को देखते हुए अग्रवाल पार्टी का दामन छोड़ने का मन बना चुके हैं और लगातार बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं। 

कभी भी नरेश अग्रवाल छोड़ सकते हैं पार्टी


नरेश अग्रवाल जिस तरह से दिल्ली के संपर्क में हैं और जिस तरह से आरएसएस के भी बड़े कार्यकर्ताओं के साथ उनकी मुलाकात चल रही है, वो बताता है कि अग्रवाल कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं और इसको लेकर औपचारिक तौर पर ऐलान भी बहुत जल्द किया जा सकता है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


BREAKING: रामगोपाल यादव सपा से छह साल के लिए बर्खास्त
Beware: कोई है जो आपके WhatsApp मैसेजेज़ को पढ़ रहा है, कैसे करें बचाव?

Your email address will not be published. Required fields are marked *