Cricket

5वां वनडे होगा रद्ध, भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज होगी टाई !

0
Please log in or register to do it.


रोहित जुगलान (स्पोर्ट्स एडिटर)
विशाखापट्टनम। क्या भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही सीरीज 2-2 से टाई हो जाएगी, क्या विशाखापट्मन में शुरू होने वाला वनडे अब नहीं खेला जाएगा… क्या मैदान में 29 अक्टूबर को सब कुछ बेकार हो जाएगा… ये सवाल इसलिए क्योंकि 29 तारीख को भारतीय मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है कि आंध्र प्रदेश में एक बड़ा चक्रवाती तुफान आने वाला है… न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ रांची में 19 रन की हार के बाद भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज़ 2-2 से बराबरी पर है। ऐसे में 29 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में होने वाला पांचवां और आख़िरी वनडे अब सीरीज के लिए निर्णायक हो चुका है जिसे जीतकर दोनों ही टीमों की नज़र, सीरीज़ जीतने पर होगी।
लेकिन चक्रवाती तूफान क्यांत के आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसका असर गुरुवार से दिखाई भी देने लगा है। तूफान बुधवार सुबह 5.30 बजे बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व में विशाखापट्टनम से पूर्व-दक्षिणपूर्व 620 किमी दूर और मछलीपट्टनम से पूर्व-उत्तरपूर्व 830 किमी दूर था। न्यूज़ीलैंड ने आज तक भारतीय सरज़मीं पर वनडे सीरीज़ नहीं जीती है, ऐसे में भारत के लिए इस रिकॉर्ड को बचाना बेहद अहम है। लेकिन दक्षिण भारत के बंदरगाह विशाखापट्टनम से आने वाली ख़बर टीम इंडिया और उनके फ़ैंस को मायूस करने वाली है।
क्यांत नाम का ये तूफ़ान दो से तीन दिनों तक अपना असर दिखाएगा और फिर बंगाल की खाड़ी से पश्चिममध्य की तरफ़ बढ़ सकता है। ‘’तूफान अगले 24 घंटों में मामूली रूप से तेज हो सकता है। इसके अगले 72 घंटों में पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की तरफ से बंगाल की खाड़ी के पश्चिममध्य की तरफ बढ़ने की संभावना है। और फिर शनिवार को प्रकाशम जिले के तट से टकरा सकता है
हालांकि ये एक समुद्री तूफ़ान है, लेकिन इसका असर ये होगा कि तेज़ हवाओं के साथ साथ बारिश भी हो सकती है और अगर 29 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में बारिश हुई तो फिर पांचवें वनडे पर ग्रहण लग सकता है।
धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया कतई नहीं चाहेगी कि मैच पूरी तरह से बाधित हो, अगर 20-20 ओवरों का भी क्रिकेट हो गया तो टीम इंडिया इसे जीतकर न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ अपने घर में जीत के सिलसिले को क़ायम रखना चाहेगी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
बॉर्डर पर सीमा पार से फायरिंग जारी, एक और जवान शहीद
BREAKING: सपा को लगा झटका, नरेश अग्रवाल ने की अमित साह से गुपचुप मुलाक़ात

Your email address will not be published. Required fields are marked *