Cricket Sports

Rohit Sharma ने अपनी चोट को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- अब पूरी तरह से ठीक हैं

0
Please log in or register to do it.
Rohit Sharma

नई दिल्ली: बेंगलुरु के नेशनल क्रिकट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे रोहित शर्मा ने IPL के बाद पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा कि वो फिलहाल ठीक हैं और फिट के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सिलेक्शन पर हुए विवाद को लेकर उन्होंने कहा, मैं नहीं जानता कि लोग किस बारे में बात कर रहे थे, लेकिन मैं बता दूं कि मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और मुंबई इंडियंस (MI) के साथ लगातार संपर्क में था।
रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी अब पूरी तरह से ठीक है, उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता क्या चल रहा है और लोग किस बारे में बात कर रहे हैं। हम लगातार बीसीसीआई और मुंबई इंडियंस के संपर्क में बना हुआ हूं। रोहित शर्मा ने आईपीएल फाइनल में 50 गेंद में 68 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा फिलहाल ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे हैं और वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं।
रोहित शर्मा ने कहा, मैंने मुंबई इंडियंस से कहा था कि यह शॉर्ट फॉर्मेट है और मैं फील्डिंग कर सकता हूं। मैं उस स्थिति को पूरी तरह से संभालने में कामयाब रहा और अब जो भी जरूरत होगी वह मैं करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि, हैमस्ट्रिंग इंजरी पूरी तरह से ठीक है। मैं पूरी तरह से ठीक होने पर काम कर रहा हूं। चूंकि मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना है इसलिए मैं कोई कमी नहीं रहने देना चाहता और यह एक वजह है कि फिलहाल मैं एनसीए में प्रैक्टिस कर रहा हूं।
रोहित शर्मा ने कहा कि वह 10 दिन ने अंदर अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर गए थे। मैंने साफ कर दिया था कि अगर मैं ठीक नहीं हूं तो प्लेऑफ नहीं खेल पाउंगा, लेकिन मैं ठीक हो गया था इसलिए मैंने प्लेऑफ और फाइनल में हिस्सा लिया।

Rohit Sharma


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



चेन्नई: स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर उमड़े BJP समर्थक, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात
हामिद अंसारी: कोरोना से पहले ही 'धार्मिक कट्टरता' और 'आक्रामक राष्ट्रवाद' की महामारी का शिकार हुआ देश

Your email address will not be published. Required fields are marked *