देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं को एक और तोहफ़ा

0
Please log in or register to do it.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं को एक और तोहफ़ा - Image 1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं को एक और तोहफ़ा - Image 1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को एक ख़ास तोहफ़ा दिया है जिसका वादा उन्होंने चुनाव के दौरान किया था। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गुजरात के गुजरात के वडोदरा में पहली रेलवे यूनिवर्सिटी खोलकर देश के युवाओं को बड़ा और शानदार तोहफा दिया है और मोदी सरकार इस यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए राज्य सरकार का पूरा सहयोग कर रही है। 
वडोदरा में स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवेज़ के मौजूदा परिसर में ही फिलहाल रेलवे यूनिवर्सिटी की शुरुआत की जा रही है, साथ में नई यूनिवर्सिटी के लिए नया परिसर बनाने की दिशा में भूमि अधिग्रहित किया जा रहा है। 
पहले चरण में रेलवे यूनिवर्सिटी में रेलवे ऑपरेशन्स में एमबीए और एमटेक की पढ़ाई होगी, बाद में डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। 
2014 लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे यूनिवर्सिटी का वादा किया था।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नंबर पर 5 लाख से ज़्यादा मिस्ड कॉल्स!
राष्ट्रपति करेंगे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन

Your email address will not be published. Required fields are marked *