देश

MUST WATCH: 14 शेरों पर भारी एक हाथी का बच्चा

0
Please log in or register to do it.
महज़ एक साल का हाथी का बच्चा, जिसने अभी जंगल के नियम नहीं सीखे लेकिन जब वह शेरों के झुंड के बीच में फंस जाता है तो हौसला नहीं हारता, वह लड़ता है, मारने की कोशिश करने वाले को मारता है, ज़िंदगी बचाने के लिए दिमाग का भी इस्तेमाल करता है और आख़िर में एक साल का यह हाथी का बच्चा, 14 शेरों को मात देता है। 
कुछ महीने पुराने इस वीडियो को अब तक यूट्यूब पर 2.5 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने देखा है, और हर कोई उस हौसले को सलाम कर रहा है जो पहली बार खतरे में पड़ने के बावजूद सूझ-बूझ और धैर्य की मिसाल है।

जंगल सफारी पर निकले एक ग्रुप ने इस वीडियो को शूट किया है। शेरों का एक झुंड अपने परिवार से बिछड़े हाथी एक बच्चे पर एक साथ हमला करता है, उसे घेर लिया जाता है, एक शेर तो उसकी पीठ पर चढ़ा रहता है। शेरों की कोशिश रहती है कि हाथी के बच्चे को ज़मीन पर गिरा दिया जाये लेकिन वह लड़ता और अपनी बुद्धि का इस्तेमाल भी करता है। और आखिर हाथी का बच्चा 14 शेरों पर भारी पड़ जाता है और उन्हें दौड़ा भी लेता।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
कंगारूओं को धूल चटाने वाले विराट का लंका के खिलाफ नहीं बजेगा डंका
सीतामढ़ी में भगवान राम पर मुकदमा

Your email address will not be published. Required fields are marked *