मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

सीतामढ़ी में भगवान राम पर मुकदमा

प्रकाशित: अपडेट: 1 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
सीतामढ़ी में भगवान राम पर मुकदमा - Image 1
सीतामढ़ी में भगवान राम पर मुकदमा - Image 1

पटना। एक वकील ने बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। भगवान राम पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी पत्नी का त्याग कर दिया और इसमें लक्ष्मण ने उनकी सहायता की।

ठाकुर चंदन सिंह नाम के वकील ने कहा कि एक धोबी ने माता सीता पर आरोप लगाया तो भगवान राम ने उनका त्याग कर दिया। जबकि लक्ष्मण ने बिना तथ्यों की जांच किये ही श्री राम की सहायता की और माता सीता का अपमान किया।

आज इस मामले पर सुनवाई है, अदालत को यह फैसला लेना है कि याचिकाकर्ता की याचिका को मंज़ूरी दी जाये या नहीं।
विज्ञापन
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे