देश

12 फरवरी को आम जनता के लिए खुलेगा मुगल गार्डन

0
Please log in or register to do it.
12 फरवरी को आम जनता के लिए खुलेगा मुगल गार्डन - Image 1
12 फरवरी को आम जनता के लिए खुलेगा मुगल गार्डन - Image 1
विश्व प्रसिद्ध मुगल गार्डन आम जनता के लिए 12 फरवरी से 19 मार्च 2016 तक (सोमवार को छोड़ कर जो रखरखाव का दिन है) के लिए खुल जाएगा। सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आम लोग यहां आध्यात्मिक गार्डन, हर्बल गार्डन, बोन्साई गार्डन और संगीत गार्डन को देख सकेंगे।
इस साल के उद्यानोत्सव के मुख्य आकर्षण ट्यूलिप और प्रिम्युला हैं जो बहुतायत में खिल रहे हैं। ये फूल बहुत दिनों तक टिके नहीं रह पाते हैं इसीलिए इन्हें कई चरणों में लगाया गया है और यह जनवरी 2016 के दूसरे सप्ताह से खिल रहे हैं। करीब 12000 विविध रंगों के ट्यूलिप जैसे कि लाल,नारंगी, लाल-पीले, गुलाबी, बैंगनी और सफेद 10 मार्च तक कई चरणों में खिलने की संभावना है। इस साल ट्यूलिप के पौधे मिट्टी के गमलों, आयताकार और गोल क्यारियों में भी लगाए गए हैं।
गुलाब की कई किस्मों को एक लंबे हिस्से में लगाया गया है इसमें आधुनिक और दुर्लभ सभी किस्में हैं। कटाई-छंटाई के जरिए इन पौधों को आकर्षक रूप दिया गया है।
केंद्रीय लॉन में फूलों का एक भव्य कार्पेट भी प्रदर्शित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रपति भवन के माली अपना कौशल दिखाएंगे।इस साल सजावटी फूलों में मुख्य रंग पीला, लाल और नारंगी है। पिछले वर्षों में एक छोटा कैक्टस कोना भी मुगल गार्डेन में प्रदर्शन का हिस्सा बनाया गया है। दर्शक और पौधा प्रेमी यहां के आध्यात्मिक गार्डन में नए विकसित किए गए कमल तालाब को भी देख सकेंगे। इसके अलावा कम मिट्टी में ही उगने में सक्षम कुछ फूल और कुछ अन्य पौधे एक दीवार के साथ भी लगाए गए हैं।
आध्यात्मिक गार्डन के पास प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें जैविक खेती के मॉडल और राष्ट्रपति भवन के जैविक फॉर्म में उपजाए गए ताजा जैविक सब्जियों और फलों को प्रदर्शित किया जाएगा। वहां एक वर्मी कम्पोस्ट और मसाला स्टाल भी होगा जो कि राष्ट्रपति भवन की महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा की स्थापित किया जाएगा। एक स्टॉल पर राष्ट्रपति भवन से जुड़े स्मृति चिन्ह और किताबें भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
आम लोगों का प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन के मिल वाली जगह के पास गेट संख्या 35 से होगा। दर्शकों से निवेदन है कि वो अपने साथ पानी का बोतल, ब्रीफकेस, हैंड बैग या लेडिज पर्स, कैमरा, रेडियो, ट्रांजिस्टर, बॉक्स, छाता और किसी प्रकार का खाद्य पदार्थ साथ नहीं लाएं। ऐसा कुछ सामान होगा तो उसे उसे प्रवेश द्वार के पास जमा करना होगा।
मुगल गार्डन 20 मार्च को विशेष श्रेणी के लोगों जैसे किसानों, विशेष रूप से सक्षम लोगों, रक्षा,अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। इनके लिए भी प्रवेश और निकास गेट संख्या 35 से ही होगा।
20 मार्च को ही नेत्रहीन लोगों के लिए स्पर्श गार्डन खोला जाएगा जिसका वक्त सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके लिए प्रवेश और निकास चर्च रोड के पास (नॉर्थ एवेन्यू के बगल में) गेट नम्बर 12 से होगा।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

अयोध्या में सरयू किनारे बनेगा शानदार उद्यान
क्या facebook एक हिन्दुस्तानी सोच से बनी जिसे अमेरिकन ने चुराया? जानें सच, हैरान रह जाएंगे आप!

Your email address will not be published. Required fields are marked *