International

नेपाल में आया भूकंप, 15 ज़ख़्मी

0
Please log in or register to do it.
नेपाल में आया भूकंप, 15 ज़ख़्मी - Image 1
नेपाल में आया भूकंप, 15 ज़ख़्मी - Image 1
नई दिल्ली। नेपाल की राजधानी काठमांडू और पर्यटन के केंद्र पोखरा में भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। भूकंप की वजह से अब तक 15 लोगों के घायल होने की ख़बर है। 
भूकंप का केंद्र काठमांडू से 55 किलोमीटर उत्तर पूर्व में सिंधुपलचौक ज़िले में था। गृह मंत्रालय प्रवक्ता के मुताबिक भूकंप आने के बाद काठमांडू में घरों से बाहर घबराहट में भाग रहे लोगों में 15 लोग ज़ख़्मी हो गये। घायलों में से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
25 अप्रैल 2015 को नेपाल में भूकंप से आई भयानक तबाही के बाद 4 या ज़्यादा तीव्रता के अब तक 428 भूकंप के झटके आ चुके हैं। 9 दिन पहले ही इसी इलाके में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
मधुमक्खियों ने किया हाई-वे पर हंगामा, 22 लोग पहुंचे अस्पताल
गुजरात में बड़ा सड़क हादसा, 37 की मौत

Your email address will not be published. Required fields are marked *