Election राज्य

UP ELECTION: खिचड़ी खाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी स्मृति इरानी

0
Please log in or register to do it.
अमेठी। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी 16-17 जनवरी को अमेठी संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी, जहां वह 2017 विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी करेंगी।
इरानी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने दौरे के पहले दिन पशुपतिनाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज तिलोई के परिसर में खिचड़ी भोज के दौरान मिलेंगी। बाद में वह जगदीशपुर में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी भेल में स्थित केंद्रीय विद्यालय और अमेठी के टिकरमाफी में स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का दौरा भी करेंगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पीआरओ विजय गुप्ता ने यह जानकारी दी।
दूसरे दिन इरानी गौरियागंज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंही और गौरियागंज के ही नवोदय विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज़ का उद्घाटन करेंगी। इरानी की दो दिनों की ये यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की एक कोशिश है। आपको बता दें कि इरानी ने इसी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से हार गई थीं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
IND V AUS ONEDAY: रोहित शर्मा का बैक टू बैक दूसरा शतक
LIVE VIDEO: कोझीकोड में जब हाथी हुआ पागल, किसी से संभाले नहीं संभला

Your email address will not be published. Required fields are marked *