Festival देश

ALERT: गणतंत्र दिवस परेड के टिकटों की बिक्री शुरू, जानिए कहां और कितने का है टिकट

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। आम जनता को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड एवं विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह को देखने में सुविधा प्रदान करने के लिए टिकटों की बिक्री प्रारंभ कर दी गई है। 
26 जनवरी, 2016 को गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकटों का मूल्‍य आरक्षित सीटों के लिए 500 रुपए एवं अनारक्षित सीटों के लिए 100 रुपए, 50 रुपए और 20 रुपए रखा गया है। 28 जनवरी, 2016 को बीटिंग रिट्रीट (फूल ड्रेस रियल-सियल) समारोह के लिए टिकटें 50 रुपए और 20 रुपए के वर्ग में होंगी और कोई अनारक्षित सीट नहीं होगा। 
टिकट प्रत्‍येक दिन सुबह 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे (बिना लंच ब्रेक के) तक सात डिपार्टमेंटल विक्रय केंद्रों पर उपलब्‍ध होंगे। ये विक्रय केंद्र नॉर्थ ब्‍लॉके के आस-पास ही स्‍थित हैं, यथा- प्रगति मैदान (गेट नं. 1), जंतर-मंतर (मेन गेट), शास्‍त्री भवन (गेट नं. 1 के पास), इंडिया गेट (जामनगर हाउस के निकट, शाहजहां रोड), लाल किला (पुलिस चौकी के पास) एवं सेना भवन (गेट नं. 2)। उपरोक्‍त विक्रय केंद्र 25 जनवरी, 2016 तक खुले रहेंगे। टिकटों को आधार कार्ड, मतदाता प्रमाण पत्र या भारत सरकार या राज्‍य सरकारों द्वारा जारी पहचान पत्र के आधार पर ही बेचा जाएगा। 
किसी भी अतिरिक्‍त जानकारी के लिए विशेष कार्य अधिकारी (टिकट और मुद्रण की बिक्री) श्री गुरदीप सिंह से टेलीफोन सं. 23011204 पर संपर्क करें। 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

GOOD NEWS: 7वां वेतन आयोग लागू करने के लिए पैनल कठित
4 सपा विधायक निलंबित, 15 पदाधिकारियों पर कार्रवाई

Your email address will not be published. Required fields are marked *