Entertainment

FIRST POSTER: जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम का पोस्टर

0
Please log in or register to do it.


मुंबई। ‘रॉकी हैंडसम’ का पोस्टर जारी किया गया है जिसमें अभिनेता जॉन अब्राहम एक हाथ में बंदूक पकड़े हुए हैं और दूसरे हाथ में एक बच्ची को पकड़े हुए हैं। पहली नज़र में पोस्टर के लुक से फिल्म की कहानी का अंदाज़ा लगाया जाये तो यह एक बच्ची को बचाने की कहानी हो सकती है।
निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म में जॉन एक्शन रोल में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम ने मार्शल आर्ट के प्रकार ऐकिदो, हैपकिदो और क्रेव मागा के कठिन प्रशिक्षण लिये हैं। माना जा रहा है है कि ये फिल्म 2010 की कोरियाई फिल्म ‘द मैन फ्रॉम नोवेयर’ का रीेमेक है।
इस फिल्म में श्रुति हासन और नतालिया कौर भी हैं। यह फिल्म 25 मार्च, 2016 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

लखनऊ समेत यूपी के अधिकतर ज़िलों में बारिश
दिन में नौकरी, रात में चोरी, पकड़ा गया इंजीनियर

Your email address will not be published. Required fields are marked *