Crime

दिन में नौकरी, रात में चोरी, पकड़ा गया इंजीनियर

0
Please log in or register to do it.
गुडगाँव। सेक्टर 56 थाना पुलिस ने एक ऐसे इंजीनियर चोर को गिरफ़्तार किया है जो दिन में तो ब्लूकॉलर जॉब करता था, और रात में घूम-घूमकर चोरी किया करता था। आरोपी का नाम शिवराज है जो सोहना रोड स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था।
पुलिस को लगातार एक सोसाएटी में घरों में चोरी की शिकायत मिल रही थी। केंद्रीय विहार सोसायटी से आ रही इन शिकायतों के मद्देनज़र पुलिस ने नज़र रखनी शुरू की तो जो चोर सामने आया, वो हैरान कर देने वाला था। शिवराज नाम का ये इंजीनियर दिन में नौकरी करता था और रात में अपनी ही सोसायटी के घरों में ताले तोड़कर चोरियां करता था। 
शिवराज ने अब तक दर्जन भर से ज़्यादा घरों के ताले तोड़े और लाखों के सामान, कैश और ज़ेवर चोरी कर चुका है। पुलिस ने शिवराज के घर से नकदी, ज्वैलरी और चोरी के सामान बरामद किये हैं।
पुलिस के मुताबिक सोहना रोड पर एक कंपनी में बतौर एक्ज़िक्यूटिव इंजीनियर काम करने वाले शिवराज को 40 हज़ार रुपये प्रति माह की सैलेरी मिलती थी लेकिन उसकी अय्याशियों के लिए तनख्वाह के पैसे कम पड़ जाते थे लिहाज़ा वो अय्याशी के लिए चोरियां करता था।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
FIRST POSTER: जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम का पोस्टर
पाकिस्तान के पेशावर में ब्लास्ट, 11 जवानों की मौत

Your email address will not be published. Required fields are marked *