Technology Trending

ब्लैकबेरी का पहला एंड्रॉयड 28 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

0
Please log in or register to do it.
ब्लैकबेरी का ये सेक्सी और स्लिक फोन दुनिया के कई देशों में सेल के लिए मौजूद है लेकिन भारत में इसका इंतज़ार अब बस ख़त्म होने वाला है। ब्लैकबेरी 28 जनवरी को इस फोन को भारत में लॉन्च करेगी। इसके लिए दिल्ली में एक मेगा इवेंट का आयोजन किया जाएगा।
ब्लैकबेरी का पहला एंड्रॉयड फोन
पिछले साल ब्लैकबेरी ने अपना पहला एंडराॅयड स्मार्टफोन प्रिव लाॅन्च किया था जो कनाडा और यूके में उपलब्ध है। भारत में इसके लिए प्रीबुकिंग की शुरुआत नवंबर 2015 में की गई थी। भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसको लेकर कयास लगाये जा रहे हैं। यूके में प्रिव की कीमत 559 ब्रिटेन पाउंड है जो भारत की करेंसी में करीब 55,000 रुपये होते हैं, वहीं कनाडा में इसकी कीमत 899 कनाडा डॉलर है जो रुपये में 45000 के करीब बैठता है।
कमाल का कंफिगरेशन
ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440×2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3 जीबी के रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, माइक्रो यूएसबी-पोर्ट और 18 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

पाकिस्तान के पेशावर में ब्लास्ट, 11 जवानों की मौत
GOOD NEWS: वॉट्सऐप हो गया फ्री, अब नहीं लगेगा सब्सक्रिप्शन चार्ज

Your email address will not be published. Required fields are marked *