मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

हेमा मालिनी की विधवाओं पर शर्मनाक बयानबाजी

प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
हेमा मालिनी की विधवाओं पर शर्मनाक बयानबाजी
मथुरा। मथुरा से भाजपा की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक विवादित बयान देकर भाजपा को फिर फंसा दिया है।  दरअसल हेमा मालिनी ने वृंदावन में रह रही पश्चिम बंगाल और बिहार की विधवाओं को लेकर सवाल उठाया था। अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि ज्यादातर विधवाएं बिहार और बंगाल से यहां आती हैं यह ठीक नहीं है। वहां भी कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां यह रह सकती हैं। विधवाओं की देख-रेख करना संबंधित राज्य सरकार की जिम्मेदारी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस संदर्भ में वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य से इस बारे में बात

करेंगी। अगर यह विधवाएं यहां की नहीं है तो इन्हें दूसरे राज्यों से यहां आने की जरूरत नहीं है। बिहार और बंगाल में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां यह रह सकती हैं। यहां 40,000 विधवाएं हैं ऐसे में यहां और विधवाओं को यहां समाहित नहीं किया जा सकता।

जब इन्हें अहसास हुआ कि इनके बयान पर ज्यादा बवाल हो जाएगा और पार्टी नेतृत्व की नाराज़गी का सामना करना पर सकता है तो बयान बदलते हुए हेमा मालिनी ने अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि उन्होंने विधवा महिलाओं के मथुरा-वृंदावन आने पर आपत्ति नहीं की है। वह केवल विधवाओं और बेसहारा महिलाओं के लिए उन्हीं के प्रदेशों में रहने और जीवन बसर करने की व्यवस्था की बात कर रही हैं और प्रदेशों की सरकारों के साथ केंद्र सरकार के समक्ष इस बात पर चर्चा करेंगी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे