Politics

उद्धव ठाकरे ने भाजपा को किया सचेत, कहा- “संभलो वरना जनता चमड़ी छील देगी “

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। भाजपा से सीट के बंटवारे पर खार खायी शिव सेना को अब भाजपा पर तंज कसने का नया मसाला मिल गया है. कल उपचुनाव के परिणाम ने शिव सेना को एक नया मौका दे दिया है भाजपा से दो-दो हाथ करने का. शिव सेना के मुखपत्र ‘सामना’ में उद्धव ठाकरे भाजपा पर जम कर आग उगल रहे हैं. शिवसेना ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी को ‘जनता को अपनी बपौती न समझने’ और ‘हवा में सवार होकर तलवारबाजी न करने’ की नसीहत दे डाली है. भाजपा से आगामी महारष्ट्र चुनाव के लिए टिकट के तालमेल पर नाराज़ चल रही शिव सेना को अब भाजपा नेतृत्व को खरी-खोटी सुनाने का एक और मौका मिल गया है.
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बेहद तल्ख लहजे में बीजेपी को नसीहत दी है. उन्होंने इसे महाराष्ट्र के चुनावों के लिए भी एक सबक बताते हुए लिखा “यह सबक सबके लिए है. जनता को अपनी बपौती नहीं समझना चाहिए. पैर जमीन पर रखें. जीत का उन्माद न चढ़ने दें और हवा पर सवार होकर तलवारबाजी मत कीजिए.” उन्होंने आगे लिखा है कि “यह सबक जो लोग लेंगे वही महाराष्ट्र पर कब्जा करेंगे. अन्यथा जनता उल्टा-सुल्टा करके चमड़ी छील डालेगी.” शिवसेना प्रमुख ने लिखा कि ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठाने का भी बीजेपी को कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ में लव जिहाद का मुद्दा उठाया था. लेकिन उसका कुछ विशेष परिणाम हुआ था, ऐसा नहीं दिखाई देता.”
गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के परिणाम से उत्साहित भाजपा ने शिव सेना को आगामी महाराष्ट्र चुनाव के लिए 135-135 सीटों का फॉर्मूला दिया था, जबकि शिवसेना 150 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए अड़ी हुई है. खबरज़ोन के सूत्रों के मुताबिक खबर है कि शिवसेना ने विधानसभा की सभी 288 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है. साथ ही कहा रहा है कि उपचुनाव के नतीजे के बाद नए फॉर्मूले के तहत शिवसेना को 145 सीटें देने पर विचार हो रहा है जबकि बीजेपी को 125 सीटें मिल सकती है. लेकिन चुनाव विश्लेषकों की मानें तो उपचुनाव के नतीजों में भाजपा की बिगड़ती स्थिति के कारण अगर शिव सेना अकेले भी चुनाव लड़ेगी तो उसकी स्थिति इसबार मजबूत रहेगी और शिव सेना इसी का फायदा उठा कर ज़िद पर अड़ी हुई है. 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
मोदी के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा ने खोला मोर्चा
उपचुनाव में मोदी मैजिक गायब, नतीजे LIVE:

Your email address will not be published. Required fields are marked *