Politics

मोदी के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा ने खोला मोर्चा

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी की हार के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। मंगलवार को उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुशील मोदी के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था, इसलिए हार की सारी जिम्मेदारी भी उनकी है। वह पार्टी में वो वन मैन आर्मी की तरह हैं। सिन्हा के इस बयान ने पार्टी में फिर से एक नया विवाद खड़ा कर दिया है, साथ ही अब पार्टी के कई गुटों में बटने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।


गौरतलब हो कि शत्रुघ्न सिन्हा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए खुद को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का भी प्रस्ताव रख दिया। सिन्हा ने कहा कि वह वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की अगुआई करने को इच्छुक हैं। अगर पार्टी उनको बिहार में जिम्मेदारी सौंपती है तो वह पार्टी के सारे नेताओं तथा जनता को साथ लेकर चलेंगे और बड़ा करिश्मा करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सीएम बनने को इच्छुक नहीं हैं, मगर नेतृत्व यदि चाहेगा तो वह भागेंगे नहीं। मोदी की सीएम पद की उम्मीदवारी के बारे में सिन्हा ने कहा कि इसका चयन लॉबिंग से नहीं, बल्कि सामूहिक निर्णय और जनता के फीडबैक से होना चाहिए। पार्टी में मोदी के अलावा कई और नेता सीएम मैटेरियल हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
हेमा मालिनी की विधवाओं पर शर्मनाक बयानबाजी
उद्धव ठाकरे ने भाजपा को किया सचेत, कहा- "संभलो वरना जनता चमड़ी छील देगी "

Your email address will not be published. Required fields are marked *