Politics

सपा नेता नरेंद्र भाटी पर विजय पंडित की हत्या का आरोप, सोमवार को नोएडा बंद

0
Please log in or register to do it.
दादरी। नगर पंचायत चेयरमैन गीता पंडित के पति विजय पंडित की हत्या मामले में समाजवादी पार्टी के नेता नरेंद्र पर आरोप लग रहा है। गीता पंडित ने आरोप लगाया है कि उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान लगातार धमकियां मिल रही थी। 

सपा नेता नरेंद्र भाटी पर आरोप
उन्होंने कहा कि ये धमकिया गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार नरेंद्र भाटी की ओर से मिल रही थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि लिखित शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि उन्हें बार बार धमकाया जाता था कि बीजेपी प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा का प्रचार मत करो।  ये धमकियां जेल में बंद कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना और
एसपी प्रत्याशी नरेंद्र भाटी की तरफ आती थीं। एक बार विक्रम ठेकेदार ने भी
धमकी दी थी। हमने फोन नंबर समेत इसकी जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन उनकी
तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ध्यान रहे कि खनन माफिया के खिलाफ
कार्रवाई करने पर आईएएस दुर्गा शक्ति के तबादले में भी नरेंद्र भाटी का हाथ
था। यह दावा खुद उस वक्त समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी एग्रो के
चेयरमैन नरेंद्र भाटी ने किया था। भाटी का दावा किया था कि उन्होंने ही
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात करके 41 मिनट में ही दुर्गा को सस्पेंड
करवा दिया था। हालांकि, लोकसभा चुनावों के बाद उन्हें यूपी एग्रो कॉरपोरेशन
के चेयरमैन से हटा दिया गया है। 

भाटी की सफाई
नरेंद्र भाटी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। भाटी का कहना है कि वो विजय पंडित को जानते तक नहीं थे। उन्होंने हत्यारों को तुरंत पकड़ने की मांग की है। 
 

उधर बीजेपी के एमपी डॉ महेश शर्मा ने विजय पंडित की हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। दूसरी ओर पंडित समर्थकों के हंगामे को देखते हुए नोएडा और दादरी क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। समर्थकों ने सोमवार को नोएडा बंद का भी ऐलान किया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
व्यास नदी में बहे करीब 25 छात्र
पुणे खौफ में, पहचान बदल रहे हैं वहां के मुसलमान

Your email address will not be published. Required fields are marked *