राज्य

पुणे खौफ में, पहचान बदल रहे हैं वहां के मुसलमान

0
Please log in or register to do it.

पुणे। शिवाजी और बाल ठाकरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में आईटी प्रोफेशनल मोहसिन सादिक शेख की हत्या के बाद पुणे में ज़बरदस्त खौफ का माहौल है। जिसकी झलक पुणे के मस्जिदों में दोपहर के नमाज के दौरान दिखी। वैसे तो यहां सबकुछ आम दिनों की तरह ही दिखा, लेकिन नमाज के लिए आए लोगों को देख कर पता चला कि वे अपनी ‘पहचान’ को लेकर कितने डरे हुए हैं। यहां आने वाले कई लोगों ने अपने पहनावे तक को बदल दिया है और वे पठान सूट की जगह शर्ट-पैंट में नजर आते हैं। इतना ही नहीं, कइयों ने तो अपनी दाढ़ी तक साफ कर दी है।
यहां आपको बता दें कि एक विवादित फेसबुक पोस्ट को लेकर भड़के लोगों ने 2 जून को 24 साल के आईटी प्रोफेशनल मोहसिन की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि ये सभी आरोपी हिंदू राष्ट्र सेना के सदस्य हैं। इस ममाले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मोहसिन पर नमाज के बाद घर लौटते वक्त हमला हुआ। उस वक्त रियाज नाम का उनका दोस्त भी उनके साथ था। उसने मीडिया को बताया कि सादिक पर हमला इसलिए हुआ क्योंकि उसने टोपी पहनी थी और उसकी दाढ़ी थी।
नभाटा के अनुसार, नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर 28 साल के एक युवक ने कहा कि उसे दाढ़ी रख कर बाहर जाने में डर लगता था, इसलिए उसने और उसके दो दोस्तों ने यह फैसला किया कि इलाके के फिर से शांत होने तक वे लोग दाढ़ी नहीं रखेंगे। वहीं कुछ अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने भी माहौल के डर से टोपी पहनना छोड़ दिया है। हालांकि, उन्नती नगर इलाके में पिछले 40 साल से रह रहे कम से कम 25 मुस्लिम परिवारों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी भी इलाके के सांप्रदायिक तनाव नहीं देखा है और उनके हिंदू पड़ोसी हर तरह से उनका साथ दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह तनाव भड़काने का काम बाहरी लोगों ने किया है।

इस बारे में महाराष्ट्र मुस्लिम फ्रंट के प्रमुख नदीम शफी मुजावर ने कहा कि इलाके के मुसलमान अभी भी खौफ के साए में जी रहे हैं और बाहर निकलने पर खुद को बचाने के लिए उन्होंने अपने पहनावे को बदल लिया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

सपा नेता नरेंद्र भाटी पर विजय पंडित की हत्या का आरोप, सोमवार को नोएडा बंद
शोक सन्देश मुंडे का और तस्वीर लगाई पृथ्वीराज चव्हाण की

Your email address will not be published. Required fields are marked *