Business

CNG के दाम 30% घटे, PNG भी हुई 20% सस्ती

0
Please log in or register to do it.
CNG के दाम 30% घटे, PNG भी हुई 20% सस्ती - Image 1
CNG के दाम 30% घटे, PNG भी हुई 20% सस्ती - Image 1
नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि सरकार ने सीएनजी के दामों में 15 रुपये प्रति किलो की कमी करने का ऐलान किया है, ये करीब 30% कमी है जिसे तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। इसके अलावा घरों में पाइप के ज़रिये सप्लाई होनेवाली पीएनजी की क़ीमतें भी 5 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर कम की गई हैं जो करीब 20% है। 
मोइली का कहना है कि देश भर में अळग-अलग शहरों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सीएनजी और पीएनजी की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए ये क़दम उठाया गया है। दिल्ली में सीएनजी के डिस्ट्रिब्यूटर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और दूसरे राज्यों के डिस्ट्रिब्यूटरों को सस्ती गैस दी जाएगी। हालांकि अलग-अलग राज्यों में क़ीमतें अलग-अलग होंगी, और जो कमी की गई है उसमें भी थोड़ा-बहुत अंतर वहां के करों के हिसाब से हो सकता है। 
हालांकि मुंबई जैसे शहरों में गैस की कीमतों में कोई असर नहीं पड़ेगा जो पहले से ही 100% घरेलू गैस ले रहे हैं। 
जनवरी के महीने में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने गैस की क़ीमतों में करीब 5 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोत्तरी की थी जिसका असर राजधानी दिल्ली और आस-पास के शहरों पर पड़ा था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार इसे वापस लेने के लिये सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी।
गैस के दाम में कटौती का फ़ैसला तब अचानक लिया गया जब पिछले हफ़्ते ही सब्सिडीवाले घरेलू गैस सिलिंडरों की संख्या सालाना 9 से बढ़ाकर 12 कर दी गई। ये फ़ैसले चुनावी माहौल में कांग्रेस की सियासी पहल माने जा रहे हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दिल्ली कैबिनेट ने पास किया 'दिल्ली लोकपाल बिल 2014'
बिना सबूत 'आप' ने 'बीजेपी' पर लगाया विधायकों को खरीदने का आरोप

Your email address will not be published. Required fields are marked *