राज्य

बिना सबूत ‘आप’ ने ‘बीजेपी’ पर लगाया विधायकों को खरीदने का आरोप

0
Please log in or register to do it.
बिना सबूत ‘आप’ ने ‘बीजेपी’ पर लगाया विधायकों को खरीदने का आरोप - Image 1
बिना सबूत ‘आप’ ने ‘बीजेपी’ पर लगाया विधायकों को खरीदने का आरोप - Image 1

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की ओर से एक बड़ा आरोप लगाया गया है भारतीय जनता पार्टी पर। अरुण जेटली का नाम लेते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक मदनलाल ने आरोप लगाया है कि उन्हें खरीदने की कोशिश की गई।

एक प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए आप विधायक मदनलाल ने आरोप लगाया कि 7 दिसंबर को उनके पास अंतर्राष्ट्रीय कॉल आई थी जिस पर उन्हें अरुण जेटली से मिलने के लिए कहा गया और कहा गया कि वो आम आदमी पार्टी के 9 विधायकों को तोड़ें जिसके लिए 20 करोड़ की कथित तौर पर पेशकश की गई।
मदनलाल का दावा है कि उन्हें कैबिनेट में जगह देने और डिप्टी सीएम तक बनाने की पेशकश की गई और उन्हें ख़ास तौर पर 10 करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश की गई। 
हालांकि आप विधायक ने ये भी साफ़ किया कि इस बावत उनके पास कोई सबूत नहीं है, उनके पास कोई रिकॉर्डिंग नहीं है और इसीलिये वो इसके लिए मामला दर्ज नहीं करा सके।
बिना सबूत ‘आप’ ने ‘बीजेपी’ पर लगाया विधायकों को खरीदने का आरोप - Image 2
कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल ने कहा कि वो अरुण जेटली या नरेंद्र मोदी पर आरोप नहीं लगा रहे लेकिन इन्ही लोगों के नाम पर उनके पास फोन आया था।
ऊधर आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की कोशिशों में लगी है। सिंह ने कहा कि सरकार को बदनाम करने की साज़िश की जा रही है और मीडिया के साथ मिलकर आप के ख़िलाफ़ षड़यंत्र किया जा रहा है।
संजय सिंह ने बकायदा नाम लेकर कहा कि अरुण जेटली और नरेंद्र मोदी इस साज़िश में शामिल हैं और डॉ. हर्षवर्धन भी सरकार गिराने की कोशिशों में लगे हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
CNG के दाम 30% घटे, PNG भी हुई 20% सस्ती
अरविंद केजरीवाल बने गीतकार, फ़िल्म के लिए लिखा गाना

Your email address will not be published. Required fields are marked *