Close

खुदरा महंगाई दर गिरी, रिज़र्व बैंक से उम्मीदें बढ़ीं

खुदरा महंगाई दर गिरी, रिज़र्व बैंक से उम्मीदें बढ़ीं
नई दिल्ली। दिसंबर महीने में फलो और सब्ज़ियों के दाम में कमी आई है जिससे महंगाई दर तीन महीने में सबसे निचले दर पर पहुंच गई है। महंगाई दर पिछले महीने 11.6 के मुकाबले 9.87% पहुंच गई है जिससे रिज़र्व बैंक को मौका मिला है कि वो ब्याज दरों में थोड़ी कटौती कर सके।
कंज़्यूमर प्राइस इंडेक्स ने जो नए आंकड़े जारी किये हैं उसके मुताबिक महंगाई दर दहाई के आंकड़े से निकलकर 10% के नीचे आई है। सब्ज़ियों के दाम सालान दर के हिसाब से दिसंबर महीने में 38.76 % बढ़े जो नवंबर महीने में 61.6% से काफ़ी कम है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में फ़लों के दाम में 14.64% की बढ़ोत्तरी दिखाई गई है जो नवंबर महीने में 15% से ज़रा सा कम है।
दिसंबर महीने में दालें 2.15%, अनाज 12.14% और दूध के सामान 9.87% की बढत दर्ज की गई है। वहीं अंडे, मीट और मछली में 12.64% की बढ़ोतरी दर्ज की गई जो नवंबर महीने में 11.96% से महंगे हैं। वहीं खाने-पीने की चीज़ों में नवंबर में 14.72% के मुकाबले दिसंबर में 12.16% की बढ़त हुई है।
रिजर्व बैंक 28 जनवरी को मॉनेटरी पॉलिसी जारी करनेवाला है और माना जा रहा है कि महंगाई दर घटने से पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव नहीं होगा। रिज़र्व बैंक को सितंबर और नवंबर महीने में महंगाई दर को काबू में करने के लिए रेपो रेट को बढ़ाना पड़ा था।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top