Close

आज से होगा केजरीवाल का दिल्ली का पता, छोड़ेंगे गाज़ियाबाद

आज से होगा केजरीवाल का दिल्ली का पता, छोड़ेंगे गाज़ियाबाद - Image 1
आज से होगा केजरीवाल का दिल्ली का पता, छोड़ेंगे गाज़ियाबाद - Image 1
आज से होगा केजरीवाल का दिल्ली का पता, छोड़ेंगे गाज़ियाबाद - Image 2नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कौशांबी के गिरनार अपार्टमेंट स्थित आवास पर शनिवार आखिरी दिन होगा। शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री का ज्यादातर सामान दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिफ्ट हो गया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मुख्यमंत्री के परिवार समेत कौशांबी छोड़ने के बाद गाजियाबाद पुलिस भी गिरनार अपार्टमेंट से सुरक्षा हटा लेगी।
अरविंद केजरीवाल और उनकी आईआरएस पत्नी सुनीता करीब 15 साल से गिरनार अपार्टमेंट में रह रहे हैं। उनके साथ माता-पिता और दो बच्चे भी हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार उनके दिल्ली शिफ्ट होने के कयास लगाए जा रहे थे। सीओ इंदिरापुरम रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पत्र के बाद सीएम को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। शुक्रवार को उनका सामान दिल्ली चला गया है।
आज से होगा केजरीवाल का दिल्ली का पता, छोड़ेंगे गाज़ियाबाद - Image 3गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को भगवान दास रोड पर बने 7/7 और 7/6 डीडीए के डुप्लेक्स बंगला मिला था। इन दो घरों में 5-5 कमरे थे और दोनों ही घरों में अलग से लॉन भी थे। बताया जा रहा था कि एक घर में केजरीवाल और उनका परिवार रहेगा और एक घर को मुख्यमंत्री का दफ़्तर बनाया जाएगा। लेकिन भारी विरोध के बाद केजरीवाल को ये बंगला छोड़ना पड़ा और उन्होंने अपने लिए छोटे फ्लैट की सिफारिश की थी।
वैसे दिलचस्प बात यह है कि सीएम केजरीवाल का नया फ्लैट दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मथुरा रोड स्थित पूर्व आधिकारिक आवास से कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही है। सूत्रों का कहना है केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संपदा निदेशालय की ओर से केजरीवाल को (सी-2/23) एक ग्राउंड फ्लोर फ्लैट आवंटित किया गया है। 1,650 वर्ग फुट आकार के सी-द्वितीय श्रेणी फ्लैट आमतौर पर संयुक्त सचिव रैंक और इससे ऊपर के अधिकारियों को आवंटित किए जाते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री को वहाँ अपने पडोसी के साथ गैरेज शेयर करना पड़ेगा।
वैसे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को वे परिवार के साथ दिल्ली अपने नए फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री के शिफ्ट होने से कौशांबी कार्यालय के पार्टी पदाधिकारी खुश नहीं हैं।हालांकि उन्होंने इसे सभी के हित का निर्णय बताया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top