Politics राज्य

अपनी ही पार्टी में घिरे सोमनाथ

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। अब ऐसा लग रहा है कि सोमनाथ भारती विरोधी पार्टियों के साथ-साथ अपने पार्टी में भी घिरते नज़र आ रहे हैं। आप नेता और वकील राहुल मेहरा ने सोमनाथ के रवैये और उनकी भाषा को लेकर सवाल उठाए हैं। मेहरा ने कहा कि, हां अरुण जेटली और हरीश साल्वे पर सोमनाथ की टिप्पणी पूरी तरह गलत है। अच्छा आदमी वही है जो स्वीकार करे कि उसने गलती की है। महान शख्स की यही पहचान है कि वो उस बात पर माफी मांगे जो उसे नहीं कहनी चाहिए थी। मैं कांग्रेस और बीजेपी से इस तरह की उम्मीद नहीं रखता, लेकिन मैं अपनी पार्टी और अपने लोगों से ऐसी उम्मीद रखता हूं।

इससे पहले आप के सदस्य कैप्टन गोपीनाथ भी सोमनाथ भारती के रवैये पर सवाल उठा चुके हैं। उधर, पार्टी अब तक भारती को बचाव में है और इस मामले पर उनके माफी मांगने के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि महिलाओं से बदसलूकी के मामले में भारती पर लगातार इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। बीजेपी-कांग्रेस, दिल्ली महिला आयोग ने सोमनाथ के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी सोमनाथ के बचाव में है। आप का कहना है कि जांच के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि सोमनाथ भारती के बयान का हम समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होना चाहिए। जांच हो रही दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। जांच में दोषी पाया जाएगा तो समीक्षा करेंगे।
उधर, सोमनाथ के मसले पर आज कांग्रेस और बीजेपी के नेता उपराज्यपाल से मिल रहे हैं। कांग्रेस के तेवर तो इस कदर तल्ख हैं कि वो सोमनाथ के मुद्दे पर समर्थन वापसी की धमकी तक दे रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर लवली का कहना है कि सोमनाथ से इस्तीफा लिया जाए, अन्यथा पार्टी समर्थन पर दोबारा विचार करेगी। लवली आज उप राज्यपाल नजीब जंग से भी मुलाकात करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस भारती के मामले को गम्भीरता से ले रही है या फिर की सिर्फ धमकी दे रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

पंचायत का तालिबानी फैसला, युवती का सामूहिक दुष्कर्म करवाया
शिक्षा मित्र करेंगे शक्ति प्रदर्शन, 5 की तारीख तय

Your email address will not be published. Required fields are marked *