Politics

अब आई ‘आप’ के बेईमानों की लिस्ट! बीजेपी कर रही है प्रचारित

0
Please log in or register to do it.
अब आई ‘आप’ के बेईमानों की लिस्ट! बीजेपी कर रही है प्रचारित - Image 1
अब आई ‘आप’ के बेईमानों की लिस्ट! बीजेपी कर रही है प्रचारित - Image 1
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट जारी की तो बीजेपी समर्थकों ने भी आम आदमी पार्टी की एक भ्रष्ट लिस्ट बनाई है, जिसे सोशल मीडिया पर बीजेपी ख़ुद प्रचारित करने में लगी है। इस लिस्ट में पूछा गया है कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी लिस्ट में इनका नाम क्यों नहीं रखा? हालांकि इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं है।
लिस्ट में सबसे पहला नाम अंजली दमानिया का है जिन्हें मिनी वाड्रा की उपाधि देते हुए आरोप लगाया गया है कि वो महाराष्ट्र में सस्ते में ज़मीन खरीदती हैं और उसका लैंड यूज़ बदलवाकर महंगे में बेच देती हैं।
दूसरे नंबर पर प्रशांत भूषण का नाम है जिन्हें आतंकियों और नक्सलियों का समर्थक बताते हुए सरकारी ज़मीन और स्टैंप घोटाले का आरोपी बताया गया है
तूसरे नंबर पर शाज़िया इल्मी का नाम है जिन्हें स्टिंग ऑपरेशन में ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में बदलने का आरोपी बताया गया है

चौथे नंबर पर कुमार विश्वास का नाम है और उन पर आरोप लगाया गया है कि वो अपना कॉमेडी सर्कस लगाने के लिए भारी-भरकम रकम लेते हैं और वो भी ब्लैक मनी के तौर पर
पांचवें नंबर पर देशराज राघव का नाम है जिन्हें दिल्ली का राशन माफ़िया घोषित किया गया है और कहा गया है कि वो अपने मरे हुए पिता की पेंशन भी लेते हैं
छठे नंबर पर विधायक राजेश गर्ग का नाम है जिन्हे किडनैपर, ब्लैकमेलर की उपाधियों से नवाज़ा गया है और ये भी कहा गया है कि उन पर मुकदमें दर्ज हैं
आख़िरी नाम मयंक गांधी का है जिन्हें मुंबई का रीयल स्टेट माफ़िया करार दिया गया है।
बीजेपी इस लिस्ट को सोशल मीडिया पर प्रचारित कर रही है। आपको बता दें कि बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितीन गडकरी ने बेईमान कहने पर अरविंद केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजते हुए तीन दिनों में माफ़ी मांगने के लिए कहा है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
नरेंद्र मोदी की पत्नी का इंटरव्यू, राजनीतिक जगत में मचा बवाल
आज से होगा केजरीवाल का दिल्ली का पता, छोड़ेंगे गाज़ियाबाद

Your email address will not be published. Required fields are marked *