राज्य

शपथ ग्रहण समारोह में विधायकों को नहीं मिलेगा वीआईपी पास

0
Please log in or register to do it.
शपथ ग्रहण समारोह में विधायकों को नहीं मिलेगा वीआईपी पास - Image 1
शपथ ग्रहण समारोह में विधायकों को नहीं मिलेगा वीआईपी पास - Image 1
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के लिए अनुमति मिल गई है। उपराज्यपाल की सिफ़ारिश को राष्ट्रपति ने मंज़ूरी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को फाइल भेज दी है जिसके मुताबिक अरविंद केजरीवाल बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं और सरकार बना सकते हैं।
गृह मंत्रालय आगे की प्रक्रियाओं में जुटा है और केजरीवाल एंड टीम शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में। सूत्रों से ख़बर मिल रही है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई वीआईपी पास जारी नहीं किये जाएंगे, ना ही पार्टी अपने विधायकों के परिवारवालो को विशेष तौर से न्यौता भेजनेवाली है। आम आदमी पार्टी ने इस बावत दिल्ली के मुख्य सचिव को कहा है कि वो किसी को पार्टी की तरफ़ से आमंत्रण नहीं भेजेंगे बल्कि अपनी तरफ़ से चाहें तो भेज सकते हैं। पार्टी ने अपने विधायकों से अनुरोध किया है कि वो अपने परिवार के साथ आम लोगों के बीच ही बैठेंगे उनके लिए अलग से वीआईपी सीटिंग की व्यवस्था नहीं होगी।
पार्टी ने तय किया है कि वो 26 दिसंबर को रामालीला मैदान में शपथग्रहण समारोह करेगी लेकिन इस पर उप राज्यपाल की मंज़ूरी बाकी है। शपथ ग्रहण समारोह में ही केजरीवाल के साथ उनकी कैबिनेट का भी चेहरा देखने को मिलेगा हालांकि पार्टी के तेज़-तर्रार नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि पार्टी बुधवार को कैबिनेट की तस्वीर साफ़ कर देगी और मंत्रियों के नाम का ऐलान भी कर दिया जाएगा।
बिहार में सुशासन हुआ शर्मसार
नरेंद्र मोदी पहुंचे दिल्ली, बनाएंगे चुनावी रणनीति

Your email address will not be published. Required fields are marked *