राज्य

जनलोकपाल पर केजरीवाल ने लिखी एलजी को चिट्ठी, पढ़िये पूरा खत

0
Please log in or register to do it.
जनलोकपाल पर केजरीवाल ने लिखी एलजी को चिट्ठी, पढ़िये पूरा खत - Image 1
जनलोकपाल पर केजरीवाल ने लिखी एलजी को चिट्ठी, पढ़िये पूरा खत - Image 1
नई दिल्ली। दिल्ली जनलोकपाल बिल पर विवाद के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को चिट्ठी लिखकर पूछा है कि क्या दिल्ली जनलोकपाल बिल असंवैधानिक है? सीएम ने एलजी की मंशा पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि जब उन्होंने बिल का ड्राफ़्ट उन्हें भेजा ही नहीं है तो उन्होंने किस बिल पर सॉलिसिटर जनरल से राय ली? और उनसे राय लेने पहले दिल्ली के सीएम से राय क्यों नहीं ली? 
तमाम सवालों से भरे इस ख़त में अरविंद ने नजीब जंग पर तंज कसते हुए कहा है कि मैं इस चिट्ठी को लीक नहीं कर रहा बल्कि सार्वजनिक कर रहा हूं। चिट्ठी में उन्होंने ये भी लिखा है कि मुझे पता है कि आप पर कांग्रेस और गृह मंत्रालय का दबाव है लेकिन ये आपको तय करना है कि आप उनके दबाव को बर्दाश्त कर पाते हैं या नहीं। 
केजरीवाल ने चिट्ठी में ये भी आरोप लगाया है कि सभी पार्टियां एकजुट हो गई हैं और उन्हें बदनाम करने में लगी हैं। 
पूरी चिट्ठी आप यहां पढ़ें-
जनलोकपाल पर केजरीवाल ने लिखी एलजी को चिट्ठी, पढ़िये पूरा खत - Image 2

जनलोकपाल पर केजरीवाल ने लिखी एलजी को चिट्ठी, पढ़िये पूरा खत - Image 3

जनलोकपाल पर केजरीवाल ने लिखी एलजी को चिट्ठी, पढ़िये पूरा खत - Image 4



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

कांग्रेस विधायक ने किया राज्य सभा चुनाव में पहली बार NOTA का इस्तेमाल
2 लाख नहीं 50 हज़ार लोग ही पहुंचे मोदी की रैली में - वरुण गांधी

Your email address will not be published. Required fields are marked *