Cricket Politics

सचिन को भारत रत्न देना सबसे बड़ी ग़लती- उमा भारती

0
Please log in or register to do it.
सचिन को भारत रत्न देना सबसे बड़ी ग़लती- उमा भारती - Image 1
सचिन को भारत रत्न देना सबसे बड़ी ग़लती- उमा भारती - Image 1
इंदौर। बीजेपी उपाध्यक्ष उमा भारती ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई क्रिकेटर जो आईपीएल बोली में शामिल रहा, उसे भारत रत्न का अवार्ड नहीं दिया चाहिए था। भारती ने सचिन का नाम लेकर कहा कि वो निजी तौर पर उनके ख़िलाफ़ नहीं हैं लेकिन “सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देना सबसे बड़ी ग़लती है और आईपीएल के बाद किसी भी क्रिकेटर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए।” 


उन्होंने कहा कि, “एक क्रिकेटर जो 4-5 करोड़ में ख़ुद को आईपीएल की बोली में बेच दिया हो उसे भारत रत्न कैसे दिया जा सकता है?” बीजेपी नेता ने कहा कि वो खेल पसंद करती हैं और केंद्रीय खेल मंत्री रहते हुए उन्होंने कई पूर्व क्रिकेटरों को जाने-माने अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया था।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

जो चाहिए हासिल करो, बस इन 12 आसान रास्तों पर चलकर
राहुल ने कांग्रेसियों से कहा मोदी पर निजी हमले ना करो, चायवाला ना कहो!

Your email address will not be published. Required fields are marked *