Close

‘आप’ पर हुआ मुक़दमा दर्ज़, केजरीवाल की तबियत खराब

नई दिल्ली। रेल भवन के बाहर आम आदमी पार्टी के धरने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संसद मार्ग थाने में धारा 144 का उल्लंघन, पुलिस से भिड़ंत और बिना अनुमति के लाउडस्पीकर के प्रयोग का मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई। केजरीवाल को कौशांबी स्थिति यशोदा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी गई। इसबार में आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है। तबीयत खराब होने की वजह से केजरीवाल आज दिल्ली सचिवालय नहीं जाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली पुलिस के तीन अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर रेल भवन के आगे धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी थे। बाद में उन्होंने दिल्ली की जनता से धरने स्थल पर आने का आह्वान किया था। धरने स्थल पर उपेक्षा अनुरूप भीड़ के न उमड़ने और चौतरफा आलोचनाओं के बाद मंगलवार देर शाम केजरीवाल ने नाटकीय घटनाक्रम में धरने को यह कहते हुए समाप्त करने की घोषणा की कि हमारी मांगे आशिंक रूप से मान ली गई है और दो पुलिस अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। यह जीत दिल्ली की जनता की जीत है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर को धरने स्थल पर आप कार्यकर्ताओं ने अराजकता मचाते हुए सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंके जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने बेरीकैट्स तोड़ने की कोशिश की और महिलाओं के आत्मसम्मान की बात करनी वाली आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला पत्रकारों से बदसलूकी भी की।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top