राज्य

दिल्ली का मुख्यमंत्री पागल है: शिंदे

0
Please log in or register to do it.

मुम्बई। “दिल्ली के पागल मुख्यमंत्री के कारण मुझे पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द करनी पड़ी.” चौंकिए मत, ये कथन देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का है। बहुत ही अजीब और चौकाने वाला बयान दिया है गृहमंत्री ने. एक तरफ आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कांग्रेस बदजुबानी का आरोप लगा रही है वहीँ उन्ही की पार्टी के नेता और देश के गृहमंत्री इसतरह का बयान दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे ‘आप’ के नेताओं की बदज़ुबानी का जवाब कांग्रेस भी उसी तरीके से देना चाहती है। जहां एक और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में केजरीवाल की सरकार चल रही है, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की नजर में केजरीवाल एक ‘पागल’ मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली में केजरीवाल के धरने और प्रदर्शन से शिंदे खासे खफा हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कोई अपने पद की गरिमा ही भूल जाये। 
दरअसल केजरीवाल पर आज गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मराठी भाषा में जमकर निशाना साधा। शिंदे ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर उन्हें पागल मुख्यमंत्री करार दिया। महाराष्ट्र के हिंगोली में एक कार्यक्रम के दौरान शिंदे ने कहा कि “जब मैं पुलिस कर्मचारी था तो मेरी पोस्टिंग खेरवाड़ी में थी। शादी के तुरंत बाद मेरी छुट्टियां रद्द कर दी गईं और मैं हनीमून पर भी नहीं जा सका क्योंकि वहां दंगे हो गए थे। अब एक एड़ा (पागल) मुख्यमंत्री के धरने पर बैठने की वजह से मुझे दिल्ली पुलिस की छुट्टियां रद्द करनी पड़ी।”
गौरतलब है कि मंगलवार को जब अरविंद केजरीवाल धरने की जगह के बदलने के बारे में गृहमंत्रालय के सुझाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, “शिंदे कौन है? मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं, मैं तय करूंगा कि धरना कहां करना है।” इसके बाद सोशल मीडिया में इस बात को लेकर केजरीवाल की जमकर खिंचाई हुई कि कल तक वो खुद को आम आदमी बताते थे अब अपने पद का घमंड दिखा रहे हैं।
फिर मीडिया में सोमनाथ भारती का बयान आ गया जिसमें वे अरुण जेटली और हरीश साल्वे के मुंह पर थूकने की बात कह रहे थे। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी विरोधियों के निशाने पर आ गई। फिर कांग्रेस बार-बार ‘आप’ को भाषा में संयम बरतने की नसीहत दे रही थी परन्तु आज गृहमंत्री ने कुछ ऐसा कहा है कि जिस पर सियासी पारा चढ़ना तय है। शिंदे के इस बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि शिंदे एक परिपक्व नेता हैं। मैंने उनका यह बयान नहीं सुना इसलिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। वहीं आम आदमी पार्टी भी शिंदे पर जवाबी हमला करने से कतरा रही हैं। पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा, “शिंदे समझदार हैं उनके बयान पर क्या टिप्पणी करें।”

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

RBI ने ज़ारी किया निर्देश, वर्ष 2005 से पहले छपे सभी नोटों को RBI करेगी रद्द
'आप' पर हुआ मुक़दमा दर्ज़, केजरीवाल की तबियत खराब

Your email address will not be published. Required fields are marked *