Entertainment

बॉलीवुड स्टार से भी मंहगे हुए कपिल शर्मा

0
Please log in or register to do it.

मुम्बई। सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग फिर से शुरू हो रहा है और इसबार पूरे इवेंट को होस्ट करेंगे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा। इवेंट में को-होस्ट होंगी मंदिरा बेदी। लेकिन सुपर इनिंग होस्ट करने के लिए कपिल ने जितनी फीस ली है, उतनी फीस बॉलीवुड के कई अभिनेताओं को नहीं मिलती। जी हाँ, कहा जा रहा है कि कॉमेडियन ने इस काम के बदले सवा करोड़ रुपए फीस ली है। 
ख़बरज़ोन के सूत्रों ने बताया कि कपिल जबरदस्त लोकप्रिय हैं और स्टैंड अप कॉमेडियनों में सबसे ज्यादा फीस लेने वालों में उनकी गिनती की जाती है। मुंबई में 25 जनवरी से शुरू हो रहे सीसीएल के उद्घाटन पर हनी सिंह भी परफॉर्म करेंगे। इस बार रणदीप हुड्डा, आयुष्मान खुराना, अरमान कोहली, समीर कोचर, अली जाफर और जाएद खान मैदान में खेलते हुए दिखने वाले हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

'आप' पर हुआ मुक़दमा दर्ज़, केजरीवाल की तबियत खराब
संजय सिंह ने 'आप' कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

Your email address will not be published. Required fields are marked *