कल शपथ ग्रहण पर संशय: केजरीवाल

HomeUncategorized

कल शपथ ग्रहण पर संशय: केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता अरविंद केजरीवाल ने कल रामलीला में होनेवाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आशंका जताई है। उनके मुताबिक हो स

LUCKNOW । शिक्षा मॉडल पर दिल्ली और यूपी सरकार में छिड़ी जंग, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की चुनौती पर आए सिसोदिया, पत्रकारों के सवालों में प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर गए सिसोदिया
“आप” में बगावत, बिन्नी मंत्री न बनने से नाराज़
अरविंद कैसे पूरा करेंगे दिल्ली के सपने
कल शपथ ग्रहण पर संशय: केजरीवाल - Image 1
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता अरविंद केजरीवाल ने कल रामलीला में होनेवाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आशंका जताई है। उनके मुताबिक हो सकता है कि गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह नहीं पाये। मीडिया से बात करते हुए अरविंद ने ये आशंका जताई है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं है लिहाज़ा 26 दिसंबर के कार्यक्रम पर संशय है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में अन्ना हज़ारे को आने का न्यौता दिया जा रहा है। और आशा है कि वो समारोह में शिरकत करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने विनोद बिन्नी के मसले पर भी साफ़ किया कि बिन्नी पार्टी से नाराज़ नहीं हैं, ना ही कोई विवाद है। उन्होंने बताया कि बिन्नी ने कहा कि उन्हें कोई पद नहीं चाहिए, उनसे बात करने के लिए ही उनके घर गये थे।
मंत्रियों को दिये जानेवाले विभागों के बारे में अरविंद ने बताया कि अभी तक इस पर कोई फ़ैसला नहीं हुआ है लेकिन 1-2 दिन के भीतर इस पर फ़ैसला ले लिया जाएगा।
समर्थन को लेकर कांग्रेस में चल रही जंग पर अरविंद ने कहा कि ये उनकी समस्या है, हमारा किसी के साथ गठबंधन नहीं है और हम मुद्दों पर सरकार चलाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। 700 लीटर मुफ़्त पानी देने के मसले पर उन्होंने दावा किया कि सरकार बनते ही 700 लीटर मुफ़्त पानी मिलना शुरू हो जाएगा। जबकि बिजली के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस पर काम जारी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: